Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नासिरगंज में रबी उल अव्वल का 10 दिवसीय जलसा:6 रबी उल अव्वल...

नासिरगंज में रबी उल अव्वल का 10 दिवसीय जलसा:6 रबी उल अव्वल का कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न


श्रावस्ती जिले के नासिरगंज कस्बे में रबी उल अव्वल के पवित्र महीने के उपलक्ष्य में सुन्नी समुदाय द्वारा आयोजित 10 दिवसीय धार्मिक जलसे के तहत, शुक्रवार रात 6 रबी उल अव्वल का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। यह जलसा देर रात करीब 12:30 बजे समाप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार रात 9 बजकर 30 मिनट पर कुरान पाक की तिलावत से हुआ। इसके बाद मंच पर उपस्थित नातख्वानों और ओलमा-ए-किराम ने नात-ए-पाक और मनकबत पेश की, जिससे पूरा माहौल आध्यात्मिक हो गया। बड़ी संख्या में अकीदतमंद देर रात तक मौजूद रहे और पूरा पंडाल “नारा-ए-तकबीर” और “नारा-ए-रिसालत” के नारों से गूंजता रहा। जलसे में आए उलमाओं ने पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं और उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में अमन, भाईचारा और मोहब्बत का संदेश दिया। नातख्वानों ने अपनी सुरीली आवाज में नात शरीफ पढ़कर उपस्थित लोगों को सुकून पहुंचाया। कार्यक्रम का समापन देश और दुनिया में अमन-ओ-अमान और तरक्की की विशेष दुआ के साथ हुआ। आयोजन समिति के अनुसार, शनिवार (1 रबी उल अव्वल) से शुरू हुआ यह धार्मिक सिलसिला 10 रबी उल अव्वल तक प्रतिदिन रात में बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा। इसमें हर दिन बाहर से नामचीन नातख्वान और ओलमा-ए-किराम शिरकत करेंगे। 11 रबी उल अव्वल को देर रात कस्बे में अकीदत के साथ जुलूस निकाला जाएगा, जबकि 12 रबी उल अव्वल को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर कस्बे का मुख्य जुलूस पारंपरिक शान-ओ-शौकत के साथ निकाला जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular