महराजगंज के नौतनवा में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) से लेकर मुख्य बाजार, सब्जी मंडी और आसपास की सड़कों तक कुत्तों के झुंड खुलेआम घूम रहे हैं। इससे राहगीरों, रोगियों और स्कूली बच्चों में भय का माहौल है। अस्पताल परिसर में स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक है। इलाज कराने आने वाले रोगी, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे हर समय खतरे में रहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह और शाम के समय कुत्तों का आतंक अधिक होता है। न्यू पीएचसी के मुख्य गेट, इमरजेंसी कक्ष और परिसर के आसपास दर्जनों कुत्ते डेरा जमाए रहते हैं। कई बार ये कुत्ते रोगियों और तीमारदारों के पीछे झुंड बनाकर दौड़ पड़ते हैं, जिससे अफरा-तफरी मच जाती है। अस्पताल आने वाले लोगों का कहना है कि अब उन्हें इलाज से ज़्यादा कुत्तों के हमले की चिंता सताती है। मुख्य बाजार और व्यस्त सड़कों पर भी कुत्तों के झुंड राहगीरों पर अचानक भौंकते हुए दौड़ पड़ते हैं। इस कारण कई बाइक और साइकिल सवार असंतुलित होकर गिर चुके हैं। दुकानदारों का कहना है कि शाम होते ही बाजार में कुत्तों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे ग्राहक भी दहशत में रहते हैं। नगरवासियों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा अभियान चलाने के दावों के बावजूद, जमीनी स्तर पर समस्या गंभीर होती जा रही है। लोगों ने अस्पताल परिसर और बाजार क्षेत्र में तत्काल विशेष अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने बताया कि आवारा कुत्तों की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही विशेष अभियान चलाकर कुत्तों को पकड़ा जाएगा और लोगों को राहत दिलाई जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज के नौतनवा में आवारा कुत्तों का आतंक:अस्पताल से बाजार तक दहशत, लोग भयभीत
RELATED ARTICLES












