महाराजगंज जनपद के बृजमनगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा दुबौलिया में लेहरा स्टेशन के पीछे से फूलमनहा की ओर जाने वाली लगभग 2 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। इसी मार्ग पर लेहरा कस्बे से सटा हुआ पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज स्थित है, जहाँ हजारों छात्र-छात्राएँ पढ़ने आते हैं। फूलमनहा कस्बे में रमानाथ उमाशंकर इंटरमीडिएट कॉलेज भी इसी सड़क से जुड़ा है। लेहरा और आसपास के गाँवों के बड़ी संख्या में विद्यार्थी इसी रास्ते से अपने कॉलेजों तक पहुँचते हैं। सड़क पर बने गड्ढों के कारण अक्सर छात्र-छात्राएँ गिरकर चोटिल हो जाते हैं। ये गड्ढे दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन रहे हैं। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे राहगीरों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है। यह लिंक रोड मुख्य मार्ग से जुड़ता है, जिसके कारण बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए इसका उपयोग करते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण सभी को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों, जिनमें राम नारायन यादव, राम प्रकाश यादव, राकेश यादव, राम ललित मौर्य, कैलाश यादव, भल्ला और संजय यादव शामिल हैं, ने शासन-प्रशासन से इस क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
लेहरा स्टेशन-फूलमनहा रोड पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त:जगह-जगह गड्ढे, छात्रों और स्थानीय लोगों को आवागमन में दुश्वारियां
RELATED ARTICLES












