Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रोहिन नदी में फिर दिखा मगरमच्छ:ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग ने नदी...

रोहिन नदी में फिर दिखा मगरमच्छ:ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग ने नदी के पानी से दूर रहने की सलाह दी


पनियरा क्षेत्र के मुजूरी-कैंपियरगंज मार्ग पर स्थित भौंराबारी पुल के पास रोहिन नदी में शुक्रवार सुबह एक मगरमच्छ दिखाई देने से आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग नदी किनारे जाने वाले मवेशियों और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। बताया गया कि शुक्रवार सुबह भौंराबारी पुल से गुजर रहे एक राहगीर ने नदी में मगरमच्छ को देखा। उसने तुरंत इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद यह खबर तेजी से फैली और बड़ी संख्या में ग्रामीण मगरमच्छ को देखने के लिए नदी के पास पहुंचने लगे। यह पहली बार नहीं है जब रोहिन नदी में मगरमच्छ देखा गया है। इससे पहले 11 अगस्त को भी नदी में एक मगरमच्छ तैरता हुआ दिखाई दिया था। उस समय भी एक राहगीर ने उसका वीडियो बनाकर वायरल किया था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन नदी में पानी अधिक होने के कारण मगरमच्छ का पता नहीं चल सका था। अब दोबारा मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार, आसपास के गांवों के लोग अक्सर अपने मवेशियों को चराने के लिए नदी किनारे ले जाते हैं। भीषण गर्मी में मवेशी पानी पीने और गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में उतर जाते हैं। ऐसे में मगरमच्छ की मौजूदगी से मवेशियों के साथ-साथ बच्चों और नदी किनारे जाने वाले लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। इस संबंध में बाक़ी रेंज पनियरा के वन क्षेत्राधिकारी हरिकेश बहादुर नायक ने बताया कि बरसात के मौसम में अक्सर मगरमच्छ नदियों में बहकर आ जाते हैं। उन्होंने पुष्टि की कि पहले भी टीम को मौके पर भेजकर तलाश कराई गई थी, लेकिन मगरमच्छ नहीं मिला। उन्होंने ग्रामीणों से नदी के पानी से दूर रहने और मवेशियों को नदी में नहलाने से बचने की अपील की है। साथ ही, नदी से बाहर मगरमच्छ दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी गई है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular