Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में भलुहिया नहर पुल पर व्यक्ति से मारपीट:गंभीर हालत में जिला...

इकौना में भलुहिया नहर पुल पर व्यक्ति से मारपीट:गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिनगा रेफर


श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम भलुहिया नहर पुल पर एक 45 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात हमलावरों ने रोककर मारपीट की। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, बनकटा निवासी अशोक कुमार (45) पुत्र द्वारिका प्रसाद गुरुवार देर शाम असनहवा चौराहे स्थित दूध डेयरी से दूध देकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भलुहिया नहर पुल पर असनहवा की ओर से इकौना जा रहे मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि तीनों युवकों ने अशोक कुमार से गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो युवकों ने उनके साथ मारपीट की। इस मारपीट में अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से अशोक कुमार को निजी वाहन से सीएचसी इकौना में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular