Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न:पुलिस की देखरेख में निकले ताजिए, कर्बला में...

मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न:पुलिस की देखरेख में निकले ताजिए, कर्बला में उमड़ी भीड़

#बस्ती_न्यूज

मुंडेरवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मुहर्रम की दसवीं पर ताजिए के जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाले गए। विभिन्न गांवों से निकले ये जुलूस बरडाड़ कर्बला पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी और मेले का आयोजन किया गया। कोहड़वा, छपिया, बोदवल नटबाग, रानीपुर, बरडाड़, तिरकौलिया, मेहड़ा और मनिकौरा सहित कई गांवों से ताजिए निकाले गए। निर्धारित मार्गों से होते हुए जुलूस कर्बला पहुंचे। इस दौरान अकीदतमंदों ने मातमी रस्में अदा कीं। पूरे मार्ग पर लोगों की भीड़ देखी गई और जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। देर शाम तक सभी ताजियों को परंपरा के अनुसार निर्धारित स्थलों पर सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पूरे क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मोहर्रम के जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह यादव और थाना प्रभारी प्रदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल जुलूस मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात था। एलायू की टीम भी मौजूद रही। पुलिस टीम ने पूरे समय जुलूस पर कड़ी नजर रखी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments