#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के बनकटी नगर पंचायत और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व श्रद्धा और पारंपरिक उल्लास के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न गांवों में ताजिया जुलूस निकाले गए और कर्बला के शहीदों की याद में मजलिसों का आयोजन किया गया। महथा, शंकरपुर, बाघापार बजहा, पक्वा बाजार, अहिरौली, बराहुआँ, हिनौता, बानपुर, बनकटी कुरियार और लालगंज शोभनपार सहित कई गांवों में अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातम किया। इस अवसर पर कर्बला के संदेश, जिसमें सत्य, न्याय और बलिदान शामिल हैं, को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। कई स्थानों पर जिक्रे शोहदाए कर्बला की महफिलें सजीं, जहां उलेमा-ए-कराम ने कर्बला की घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया। मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। लालगंज थानाध्यक्ष विनय कुमार पाठक ने बताया कि सभी संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। जुलूस मार्गों पर लगातार पुलिस गश्त की जा रही थी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना को रोका जा सके। थानाध्यक्ष पाठक ने स्पष्ट किया कि माहौल खराब करने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी रही, ताकि किसी भी भ्रामक सूचना को तुरंत रोका जा सके। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के चलते पूरे क्षेत्र में मोहर्रम का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। विभिन्न समुदायों के लोगों ने भी एक-दूसरे का सहयोग कर आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश की
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बनकटी में मोहर्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न:सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और कड़ी निगरानी रही
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












