उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में स्थित झुग्गियों में भीषण आग लगी है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं। आग इतनी भीषण है कि 10 किमी दूर से धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मौके पर मौजूद हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक करीब 200 झुग्गियां जलकर तबाह हो गई हैं। वहीं सिलेंडर और फ्रीज के कंप्रेसरों में लगातार धमाकों से इलाके में दहशत का माहौल है।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि आग ने बेहद भयावह रूप धारण कर ली है। 20 से अधिक दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। चारों तरफ से आग को बुझाने का प्रयास चल रहा है। दमकल विभाग के अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। एंबुलेंस को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाकर बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि घटना के जांच के आदेश दिए गए हैं। दमकल विभाग के अधिकारी एक-एक झोपड़ी में जाकर देख रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई हताहत तो नहीं है।
https://twitter.com/Sachingupta/status/2044419821719486878
खबर अपडेट की जा रही है…











