HomeHealth & Fitnessखाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा ढाबा एवं रेस्टोरेंट का...

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा ढाबा एवं रेस्टोरेंट का किया गया निरीक्षण

संत कबीर नगर, जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा बायपास खलीलाबाद  में स्थित चौरसिया ढाबा, देसी जायका, सिंह ढाबा, भुक्खड़ नाथ रेस्टोरेंट एंड ढाबा, न्यू फैमिली ढाबा एंड रेस्टोरेंट, बिट्टू चिकन बिरयानी, यादव भोजनालय, मद्धेशिया भोजनालय व ओम ढाबा/रेस्टोरेंट का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई के साथ भोजन तैयार करने, मीट/मछली का प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल न किया जाने, रेट लिस्ट चस्पा किया जाने, प्रतिष्ठान पर खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण चस्पा किए जाने का निर्देश देते हुए फूड सेफ्टी से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत हेतु फूड कनेक्टिविटी ऐप चस्पा कराये गए। निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि दिए गए निर्देशों का अनुपालन न करने पर संबंधित ढाबा रेस्टोरेंट के मालिकों के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।

इस कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-2 सतीश कुमार, मुख्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय व खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार व सच्चिदानंद आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments