HomeHealth & Fitnessखान सर पर युवती ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- ‘जान को खतरा’

खान सर पर युवती ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- ‘जान को खतरा’

पटना। खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक लड़की ने खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। युवती ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर सुरक्षा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।

युवती ने पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अपने आवेदन में युवती ने बताया कि वह फैजल खान के बारे में कई राज जानती है। युवती का दावा है कि उसके पास फैजल खान से जुड़ी कई गोपनीय जानकारियां हैं और इस बात की जानकारी फैजल खान को भी है। इसी वजह से उसे अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा महसूस हो रहा है।

युवती का आरोप है कि कोचिंग संचालक ने उसे फोन कर निजी जानकारी किसी को बताने से मना किया था। ऐसा करने पर उसे जान से मरवाने की धमकी दी गई। युवती रविवार की देर रात थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई।

युवती उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। फिलहाल वह पटना के गांधी चौक इलाके में रह रही है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है। वह अगस्त 2016 में पटना आई थी। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित एक संस्थान में फैजल खान उर्फ खान सर से पढ़ाई करती थी।

क्या कह रही खान सर की टीम?

वहीं इस मामले को लेकर खान सर की टीम की ओर से कहा गया है कि जिस आवेदन की बात की जा रही है, वह आवेदन कहां दिया गया है और क्यों दिया गया है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। टीम का कहना है कि हर तरफ से खान सर को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। टीम के मुताबिक, रक्षाबंधन का पर्व आने वाला है और हर साल बड़े स्तर पर इसका आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में छात्राएं भी शामिल होती हैं। ऐसे में छात्राओं को कार्यक्रम में पहुंचने से रोकने और खान सर की छवि खराब करने के लिए साजिश रचे जाने का आरोप लगाया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular