HomeHealth & Fitnessगुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी

गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी

गाजियाबाद। गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू (H1N1) के सात मामले सामने आने और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव आरडब्ल्यूए की ओर से निवासियों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतने की अपील की गई है। आरडब्ल्यूए की कार्यकारिणी सदस्य रश्मि चौधरी की ओर से सोसायटी के विभिन्न ग्रुपों में आवश्यक स्वास्थ्य सूचना साझा कर लोगों को जागरूक किया गया।

एडवाइजरी में सभी निवासियों से अपने और परिवार के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानी बरतने का अनुरोध किया गया है। इसमें मास्क का प्रयोग करने, घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने, अनावश्यक रूप से भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने और हाथों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

साथ ही बच्चों और बुजुर्गों सहित परिवार के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि यदि किसी सदस्य को लगातार बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस संबंधी परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दें तो चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें।रश्मि चौधरी ने निवासियों से अपील की कि सावधानी और जागरूकता ही बचाव का सबसे अच्छा उपाय है। सभी लोग स्वयं भी सुरक्षित रहें और अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular