Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जबजौंआ-जामौता मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू:दैनिक भास्कर की खबर का असर, ग्रामीणों...

जबजौंआ-जामौता मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू:दैनिक भास्कर की खबर का असर, ग्रामीणों ने व्यक्ति किया आभार


डुमरियागंज, बयारा। डुमरियागंज तहसील के जबजौंआ-जामौता मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। यह मार्ग कई वर्षों से जर्जर हालत में था, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की हालत इतनी खराब थी कि जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। इस मार्ग की आखिरी मरम्मत वर्ष 2007 में हुई थी, जिसके बाद से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों द्वारा लगातार प्रदर्शन किए गए और आला अधिकारियों से शिकायतें भी की गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आने वाली इस सड़क की लंबाई लगभग तीन किलोमीटर है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली को लेकर चुनाव का बहिष्कार भी किया था। तब सांसद जगदंबिका पाल ने बूथ पर आकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया था, लेकिन उसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। डुमरियागंज की विधायक सैय्यदा खातून ने भी विधानसभा सत्र में इस मार्ग का मुद्दा उठाया था। दैनिक भास्कर ने इस सड़क की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। लगातार खबरों के प्रकाशन का ही नतीजा है कि अब सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू हो पाया है। जमौता-जमौती निवासी राम नरेश, मनोज कुमार, महिबुल्लाह, इमरान, बलवंत कुमार, इंतेज़ार अहमद, इसरार, अशोक कुमार और जगदीश प्रसाद सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की हालत बेहद खराब थी, खासकर बरसात के महीनों में लोगों का आना-जाना बंद हो जाता था। उन्होंने इस संघर्ष के बाद मरम्मत कार्य शुरू होने पर संतोष व्यक्त किया। इस मार्ग के बन जाने से लगभग दस गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने बताया कि मरम्मत कार्य गुणवत्ता के हिसाब से किया जा रहा है और वे इससे संतुष्ट हैं। जेई पीडब्ल्यूडी बांसी खंड, अवनीश चौधरी ने बताया कि 3100 मीटर लंबे इस मार्ग की मरम्मत की जा रही है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 60 लाख रुपये है। उन्होंने यह भी बताया कि आबादी वाले क्षेत्रों में सीसी सड़क का निर्माण किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments