बेडनापुर क्षेत्र के गनियापुर गांव स्थित प्राचीन कांतेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया है। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महोत्सव की शुरुआत बेडनापुर स्थित सरयू नदी से हुई। यहां महिलाओं ने विधि-विधान से कलशों में पवित्र जल भरा। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं और भक्तों ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू किए गए। आयोजन समिति के अनुसार, अगले तीन दिनों तक पूजन, हवन, कथा और अन्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इनमें दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल होंगे। इस अवसर पर पंडित शिव भगवान शुक्ला, पंडित सहजराम शुक्ला, श्रीराम शास्त्री, लक्ष्मण प्रसाद मिश्र, प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश मिश्र, मोहित पांडेय, आदर्श और सूरज शुक्ला सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। ग्रामीणों ने आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।
गनियापुर के कांतेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू:सरयू जल कलश यात्रा संग तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन आरंभ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












