Homeक्राइम (Crime)UP: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह 29 जुलाई को, राज्यपाल...

UP: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह 29 जुलाई को, राज्यपाल करेंगी अध्यक्षता, पद्मश्री डॉ अशोक कुमार सिंह होंगे मुख्य अतिथि

बलिया: उत्तर प्रदेश की बलिया स्थित जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह आगामी 29 जुलाई को अत्यंत भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है. समारोह की अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी, जबकि प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर अशोक कुमार सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे.

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी होगी उपस्थिति

इस प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री और राज्य शिक्षा मंत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षांत समारोह को लेकर सभी वृहद और पुखत तैयारी पूरी कर लिया ताकि आयोजन पूरी तरह सफल और सुव्यवस्थित हो सके.

Also Read: UP: सीतापुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सौंपा ज्ञापन

मेधावियों को मिलेंगे स्वर्ण पदक

समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. जिसमें कुल 44 बच्चों को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाना है. एक मेधावी छात्र को विशेष तौर पर प्रतिष्ठित केपी जायसवाल स्मारक गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वह इस दीक्षांत समारोह को अपने जीवन में प्रेरणा का स्रोत बनाएं. जिन मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मिल रहा है उनसे सीख ले और कड़े परिश्रम के जरिए अपने विश्वविद्यालय बलिया जिले तथा पूरे देश का नाम रोशन करें.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments