महाराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह दुर्घटना 24 जुलाई को लोहेपार भट्ठे के पास हुई थी। मृतक कृष्णा के भाई टुनु पुत्र सत्यनारायण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे उनके छोटे भाई कृष्णा और चचेरे भाई शिवलाल मोटरसाइकिल से रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। लोहेपार भट्ठे के पास सिसवा से घुघुली जा रहे एक ट्रक (संख्या BR06GG3482) के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रक गलत दिशा में आकर मोटरसाइकिल से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल शिवलाल को राहगीरों की मदद से एंबुलेंस द्वारा सीएचसी सिसवा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय महराजगंज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने शिवलाल को भी मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 25 जुलाई को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया और उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद मृतक कृष्णा के भाई टुनु ने कोठीभार थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत मामला:अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












