#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित पोखरा गांव में विद्युत विभाग की लापरवाही का एक मामला सामने आया है। यहां रात करीब 9 बजे एक केबीसी (केबल) वायर जलता हुआ देखा गया। स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में तेज आवाज सुनाई दे रही थी, जिसे सुनकर लोग पहले फायरिंग या गोली चलने की आवाज समझ बैठे। हालांकि, यह आवाज जल रहे बिजली के तार से निकल रही थी। यह घटना उस समय हुई जब बाजार में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि जर्जर तारों का जलना और स्पार्किंग होना अब आम बात हो गई है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। क्षेत्रीय लोगों ने विद्युत विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में जर्जर तारों को बदलने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन विभाग द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जर्जर तारों को बदलने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के पोखरा गांव में जला केबल वायर:जर्जर तारों से निकली तेज आवाज, बड़ा हादसा टला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












