श्रावस्ती जनपद के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में एक महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने आरोप लगाया है कि 19 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 3 बजे गांव के कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की। पीड़िता के अनुसार, जब उसने गाली देने से मना किया, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने लात-घूंसे और डंडों से हमला कर दिया, जिससे महिला को कई चोटें आईं। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सत्यजीत राय को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
श्रावस्ती के मल्हीपुर में महिला से मारपीट का मामला:जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया केस दर्ज
RELATED ARTICLES












