कैसरगंज ब्लॉक के सभी ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी सचिन भारतीय को मनरेगा भुगतान को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन पंचायत विकास मंच यूपी द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को खंड विकास अधिकारी कैसरगंज के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन का मुख्य विषय महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना के तहत सामग्री और श्रम अंश की धनराशि तत्काल जारी करना था। प्रधानों ने बताया कि मनरेगा के अंतर्गत श्रम और सामग्री अंश का एक निश्चित अनुपात होता है, जिसमें सामग्री अंश के लिए केंद्र और राज्य दोनों का समय पर भुगतान अनिवार्य है। ग्राम प्रधानों ने चिंता व्यक्त की कि वर्तमान में सामग्री और श्रम अंश की देय धनराशि समय पर जारी न होने के कारण ग्राम पंचायतों में स्वीकृत कार्य बाधित हो रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप विकास कार्य ठप पड़े हैं और आपूर्तिकर्ताओं का भुगतान भी लंबित है। उन्होंने कहा कि धनराशि उपलब्ध न होने से न केवल मनरेगा अधिनियम और दिशा-निर्देशों का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और आधारभूत विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इसका सीधा असर ग्राम पंचायतों और श्रमिकों पर पड़ रहा है, जिससे प्रशासनिक और वित्तीय संकट उत्पन्न हो रहा है। प्रधानों ने अनुरोध किया कि मनरेगा योजना के तहत सामग्री और श्रम अंश की लंबित धनराशि को तत्काल प्रभाव से जारी करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए जाएं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने की मांग की कि भविष्य में सामग्री अंश की धनराशि पंचायतों को समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि स्वीकृत कार्यों का निष्पादन बिना किसी बाधा के हो सके। ज्ञापन में यह भी अवगत कराया गया कि यदि समय रहते धनराशि जारी नहीं की गई, तो विवश होकर संबंधित सक्षम प्रशासनिक/संवैधानिक मंचों पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी। संगठन पदाधिकारी मे राम छबीले प्रधान संघ जिला उपाध्यक्ष बहराइच, करमचंद गुप्ता प्रधान संघ अध्यक्ष कैसरगंज, दिलेराम यादव प्रधान, मोहम्मद आवेश, मोहम्मद आलम, हलीम, राम सूरत, रियाज अहमद, कमलेश, चंद्रावती सिंह, सुमन, निसार अहमद,सकीना, अनुपम सिंह, असहाब,मुफीद प्रधान, बलराम यादव प्रधान प्रतिनिधि सहित सभी ग्राम पंचायत के प्रधान व प्रतिनिधि उपस्थित रहे
कैसरगंज में मनरेगा भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा:ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी को पत्र देकर धनराशि जारी करने की अपील की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












