Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पनियरा में युवती ने पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया:शादी का झांसा...

पनियरा में युवती ने पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया:शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और गर्भपात का आरोप


महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र की एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, दिल्ली ले जाकर उत्पीड़न करने और गर्भवती होने पर गर्भपात के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी कोर्ट, महराजगंज के आदेश पर पनियरा पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, युवती का आरोप है कि गांव के एक युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ संबंध बनाए। आरोप है कि 4 अक्टूबर 2025 को युवक उसे दिल्ली ले गया, जहां भी उसके साथ जबरन संबंध बनाए गए। युवती के मुताबिक, युवक ने परिवार की सहमति के बाद शादी करने का भरोसा दिया था। इसके बाद 1 मई 2026 को वह उसे वापस घर ले आया। युवती का आरोप है कि युवक के परिजनों ने जातीय भेदभाव करते हुए उसे घर में रखने का विरोध किया। उन्होंने युवती के साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न भी किया। जब युवती ने गर्भवती होने की जानकारी दी, तो परिवार के लोगों ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया और इसके लिए पैसे देने की बात कही। युवती के मना करने पर, 14 मई को उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया और उसका मंगलसूत्र भी छीन लिया गया। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप है कि युवती के पेट पर वार किया गया, जिससे उसे रक्तस्राव हुआ। इलाज के बाद युवती ने थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। पनियरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आसू साहनी, सुधीर साहनी, आकाश साहनी, चन्द्रमुखी देवी और विंद्रावती देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments