Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डुमरियागंज में निकली जन आक्रोश पदयात्रा:महिला वंदन अधिनियम पर सियासी रार, भाजपा...

डुमरियागंज में निकली जन आक्रोश पदयात्रा:महिला वंदन अधिनियम पर सियासी रार, भाजपा कार्यक्रताओं की भीड़ उमड़ी


डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के भवानीगंज मंडल में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने ‘महिला जन आक्रोश पदयात्रा’ निकाली। यह पदयात्रा भवानीगंज चौराहे से शुरू होकर बाजार होते हुए दुर्गा मंदिर तक पहुंची। इस दौरान भवानीगंज बाजार में एक सभा का भी आयोजन किया गया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। उन्होंने नारी सशक्तिकरण के समर्थन में नारे लगाए। इस पदयात्रा का उद्देश्य मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जन जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने विपक्षी दलों द्वारा महिला अधिनियम का विरोध किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह महिला विरोधी मानसिकता का प्रतीक है। सिंह ने जोर देकर कहा कि महिलाओं के अधिकारों के प्रति इस तरह की असंवेदनशीलता स्वीकार्य नहीं है। चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लागू किया है। उन्होंने विपक्षी दलों पर अधिनियम का विरोध कर अपनी सोच उजागर करने का आरोप लगाया। वर्मा ने यह भी बताया कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है और विभिन्न योजनाओं से उन्हें सशक्त कर रही है। पदयात्रा में शामिल महिलाओं ने अधिनियम के समर्थन में आवाज उठाई और इसे जल्द लागू करने की मांग की। इस कार्यक्रम में संयोजक संतोष पासवान, मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौधरी के साथ शीला, पुष्पा, उजाला, रीतू, रोशनी, नंदनी, किसलावती, पूनम, श्रीमती, लीलावती, अंजनी, लक्ष्मी, प्रमोद, विजय मिश्रा, पिंटू पटेल, धर्मेंद्र गौतम, गौतम सोनी और राहुल सोनी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments