धानी बाजार से महराजगंज जाने वाले ग्रामीणों के लिए सोमवार को बड़ी सौगात मिली। लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग को देखते हुए फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने पहल करते हुए धानी बाजार से महराजगंज के बीच सीधी बस सेवा शुरू कराई। सोमवार को विधायक ने हरी झंडी दिखाकर बस को धानी बाजार से महराजगंज के लिए रवाना किया।नई बस सेवा का नियमित संचालन प्रतिदिन सुबह 8 बजे धानी चौराहे से महाराजगंज के लिए किया जाएगा। बस सेवा शुरू होने से धानी बाजार सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। धानी बाजार से महाराजगंज के लिए अब तक कोई सीधी रोडवेज बस सेवा उपलब्ध नहीं थी। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय जाने के लिए अलग-अलग साधनों का सहारा लेना पड़ता था। अब लोगों को महराजगंज जाने के लिए फरेंदा या अन्य स्थानों पर वाहन बदलने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि धानी बाजार से महराजगंज के लिए सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लंबे समय से ग्रामीण सीधे बस सेवा शुरू कराने की मांग कर रहे थे। विधायक की पहल से अब यह मांग पूरी हो गई है। ग्रामीणों ने इस अच्छी पहल के लिए विधायक वीरेंद्र चौधरी का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने कहा कि सीधी बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी और समय व धन दोनों की बचत होगी। विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि धानी क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए धानी बाजार से महराजगंज के बीच सीधी बस सेवा शुरू कराई गई है। उन्होंने कहा कि आगे भी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान गोपाल सिंह,महबूब आलम, मो. सफीक अहमद,विजेन्द्र पासवान,राजेश मौर्य,धरम सिंह चौहान,पटवारी निषाद,सुदामा प्रसाद,बबलू मौर्य,विनय पाण्डेय,राघवेन्द्र त्रिपाठी,सतीश सिंह,बृजेश पाण्डेय,लक्ष्मीकांत त्रिपाठी,गोलू पासवान,अमरमणि पासवान,परदेशी गुप्ता,सोमई यादव,निखिल गौड,अजहर अली,शोहरत यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
धानी बाजार से महराजगंज रोडवेज बस सेवा शुरू:फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने दिखाई हरी झंडी
RELATED ARTICLES












