महराजगंज पुलिस ने नेपाल तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नौतनवा पुलिस ने लगभग 13 लाख रुपये मूल्य के 17 गठ्ठर जूते-चप्पल बरामद किए हैं, जिन्हें नेपाल भेजने की तैयारी थी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में की गई। 24 जुलाई 2026 को नौतनवा कस्बे के वार्ड संख्या-09, उस्मान नगर स्थित एक मकान पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान, पुलिस ने 17 गठ्ठरों में रखे जूते और चप्पल बरामद किए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी अनुमानित कीमत लगभग 13 लाख रुपये आंकी गई है। इस संबंध में सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 113 के तहत कार्रवाई की गई है। बरामद किए गए माल को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संजय कुमार, रोहित यादव, महिला उपनिरीक्षक अनामिका चौहान, कांस्टेबल शंकर दयाल, गौरव यादव, अम्बुज राय, महिला कांस्टेबल बबिता यादव, अंकिता यादव और अंजलि सहित पुलिस टीम शामिल थी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवां पुलिस ने ₹13 लाख के जूते-चप्पल जब्त किए:नेपाल तस्करी के लिए रखे 17 गठ्ठर बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












