Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पैकोलिया थाने के पास झुका बिजली पोल:नीम के सहारे टिका, बड़े हादसे...

पैकोलिया थाने के पास झुका बिजली पोल:नीम के सहारे टिका, बड़े हादसे का खतरा

#बस्ती_न्यूज

पैकोलिया-बैरिहवा मार्ग पर पैकोलिया थाना के समीप एक बिजली का पोल काफी समय से झुकी हुई अवस्था में है। यह पोल सड़क किनारे पूर्व दिशा में नीम के पेड़ के सहारे टिका हुआ है, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यह पोल कभी भी गिर सकता है। इसी विद्युत लाइन से नियमित रूप से बिजली की आपूर्ति भी हो रही है। यदि बिजली आपूर्ति के दौरान पोल गिरता है, तो राहगीरों और आसपास के निवासियों की जान जोखिम में पड़ सकती है। जानकारी के अनुसार, इस लाइन के माध्यम से पास स्थित सेमरा गांव के ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति की जाती है। इसके अतिरिक्त, पैकोलिया-शिवाघाट मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है, जिसके कारण इस मार्ग पर लोगों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र बभनान के अवर अभियंता सुनील सिंह ने बताया कि विभाग को झुके हुए विद्युत पोल की जानकारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि हाइड्रा मशीन उपलब्ध होते ही पोल को सीधा कराकर आवश्यक मरम्मत कराई जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments