नौतनवा में जमीन विवाद में न्याय न मिलने के विरोध में नौतनवा तहसील परिसर में सात दिनों से चल रहा धरना मंगलवार सुबह 10 बजे समाप्त हो गया। ग्राम सभा शीशगढ़ निवासी हरिराम और उनके भतीजे संजय ने उप जिलाधिकारी कुणाल के आश्वासन पर अपना प्रदर्शन खत्म किया। धरने पर बैठे पीड़ितों ने बताया कि शीशगढ़ ग्राम सभा में उनकी कुछ भूमि है। सरकारी दस्तावेज (खतौनी) में उनकी पत्नी का नाम भी दर्ज है और वे इस भूमि पर कृषि कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके विपक्षी बिना किसी कारण विवाद उत्पन्न कर रहे हैं और उन्हें उक्त भूमि पर कृषि कार्य करने से रोक रहे हैं। इसी के विरोध में वे विगत सात दिनों से तहसील परिसर में धरने पर बैठे थे। नौतनवा के उप जिलाधिकारी कुणाल ने इस संबंध में बताया कि पीड़ितों की समस्या को नियमानुसार जल्द से जल्द दूर किया जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवा में जमीन विवाद में धरना समाप्त:एसडीएम के आश्वासन पर चाचा-भतीजा ने खत्म किया प्रदर्शन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












