Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के विक्रमजोत NH-27 सर्विस रोड पर खुली नालियां:कांवड़ यात्रियों के लिए...

बस्ती के विक्रमजोत NH-27 सर्विस रोड पर खुली नालियां:कांवड़ यात्रियों के लिए खतरा, स्थानीय लोग NHAI से नाराज

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के विक्रमजोत विकास क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर स्थित विक्रमजोत अमारी ओवरब्रिज के सर्विस रोड पर टूटी पाइपें और ढक्कन विहीन खुली नालियां दुर्घटना का कारण बन रही हैं। यह स्थिति राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जोखिम भरी है। स्थानीय निवासियों पतिराम यादव, मुन्ना, राजेश कुमार, राम गोपाल, विनय कुमार, विकास, नंदलाल गुप्ता, संजय मोदनवाल, मेराज आलम, जाहिद और झिनका सहित कई लोगों ने इस पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं, लेकिन एनएचएआई की लापरवाही के कारण सर्विस रोड पर खुली नालियां बड़े हादसे को न्योता दे रही हैं। विक्रमजोत कस्बे के पास यह मार्ग सबसे व्यस्ततम रास्तों में से एक है, जहां आए दिन लंबा जाम लगता है। दिनभर सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। सड़क पर राहगीरों, स्थानीय लोगों और बेसहारा पशुओं का भी आना-जाना लगा रहता है। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवरियों के जत्थे भी इसी ओवरब्रिज सर्विस रोड से गुजरते हैं, जिससे खुली नालियां उनके लिए बड़ी मुसीबत बन गई हैं। भद्रेश्वर नाथ के लिए कांवड़ लेकर रवाना हुए श्रद्धालुओं के जत्थे को सर्विस रोड पर रात में रोशनी न होने के कारण भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments