Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में युवक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव:तीन दिन पहले मुंबई...

बहराइच में युवक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव:तीन दिन पहले मुंबई से लौटा था घर, पुलिस जांच में जुटी


बहराइच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवक गुरुवार रात घर से बाहर गया था और वापस नहीं लौटा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रिसिया निवासी 35 वर्षीय शकील के रूप में हुई है। शकील मुंबई में इडली-डोसा बेचने का काम करता था और मोहर्रम के अवसर पर तीन दिन पहले ही अपने घर आया था। गुरुवार रात करीब दस बजे वह घर से निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे गोकुलपुर पंच पुरवा गांव के पास ग्रामीणों ने शकील का शव देखा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिजन और थाना प्रभारी करुणाशंकर फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments