Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में आशूरा पर मातमी जुलूस निकला:कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि दी...

श्रावस्ती में आशूरा पर मातमी जुलूस निकला:कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई, पुलिस मुस्तैद रही


श्रावस्ती के भूतना गांव में शुक्रवार को दसवें मुहर्रम यानी आशूरा के अवसर पर पारंपरिक मातमी जुलूस निकाला गया। यह जुलूस कर्बला में हज़रत इमाम हुसैन और हज़रत अब्बास इब्ने अली की शहादत की याद में मुस्लिम समुदाय द्वारा आयोजित किया गया था। जुलूस के दौरान ‘या हुसैन या हुसैन’ और ‘या अब्बास’ के नारे गूंजते रहे। इसमें बड़ी संख्या में शिया समाज के लोग, युवा और बच्चे शामिल हुए। अकीदतमंदों ने मातम करते हुए कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर इमाम हुसैन की कुर्बानी को इंसानियत, न्याय, सत्य और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक बताया गया। जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहा। श्रावस्ती पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। शुक्रवार को मुहर्रम का यह आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments