महराजगंज में सावन के दूसरे सोमवार को सिसवा क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर होते ही नगर और ग्रामीण अंचलों के मंदिरों में घंटियों की गूंज और ‘हर-हर महादेव’, ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। सिसवा ब्लॉक के ग्रामसभा गेरमा स्थित प्राचीन बाबा भुवनेश्वर नाथ मंदिर और हरपुर पकड़ी के प्रसिद्ध बउरहवा बाबा धाम में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। श्रद्धालु अपने हाथों में गंगाजल, बेलपत्र, भांग, धतूरा और पुष्प लेकर भगवान शिव के दर्शन और अभिषेक के लिए पहुंचे। इन मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान जारी रहे। कई भक्त कांवड़ लेकर आए, जबकि अन्य परिवार के साथ शिवलिंग पर जल चढ़ाने पहुंचे। महिलाओं और बच्चों में भी इस दौरान उत्साह देखा गया। सुबह से दोपहर तक मंदिरों में भक्तों की लगातार आवाजाही बनी रही। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। पुलिसकर्मियों ने मंदिर परिसरों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन और जलाभिषेक कराया। हरपुर पकड़ी के ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार मिश्र और मंदिर के स्वयंसेवकों ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा में सहयोग दिया। सिसवा नगर के श्रीरामजानकी मंदिर और प्राचीन ठाकुरद्वारा सहित अन्य शिवालयों में भी दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही। सुरक्षा व्यवस्था की कमान कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा और सिसवा चौकी प्रभारी दिव्यप्रकाश मौर्य के नेतृत्व में पुलिस बल ने संभाली थी। सावन का दूसरा सोमवार सिसवा क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। मंदिरों में देर शाम तक ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष गूंजते रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में सावन के दूसरे सोमवार शिवालयों में उमड़ी भीड़:हर-हर महादेव के जयघोष, गंगाजल-बेलपत्र से अभिषेक; पुलिस रही मुस्तैद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












