HomeHealth & Fitness बीपीएससी की परीक्षा पास करते ही टीचर पत्नी ने पति को दिया...

 बीपीएससी की परीक्षा पास करते ही टीचर पत्नी ने पति को दिया धोखा

वैशाली  : बिहार वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र से पति-पत्नी और वो का कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ा अजीबोगरीब मामला सामने आया है। 46 वर्षीय अमन कुमार ने अपनी  BPSC शिक्षिका पत्नी गुंजन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमन का दावा है कि पत्नी को पढ़ाने और नौकरी दिलाने के लिए उन्होंने अपनी पैतृक जमीन तक बेच दी, लेकिन नौकरी मिलने के बाद पत्नी ने उन्हें और उनके 10 वर्षीय बेटे को छोड़ दिया। दोनों की शादी वर्ष 2013 में में हुई थी। दोनों का 10 साल का एक बेटा भी है। शादी के समय गुंजन इंटरमीडिएट पास थी और आगे पढ़ाई कर शिक्षिका बनना चाहती थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद पति ने पत्नी की पढ़ाई नहीं रुकने दी। मजदूरी कर परिवार चलाने वाले पति का आरोप है कि पत्नी को पढ़ाने के लिए उसने अपनी जमीन तक बेच दी।

 

पत्नी बनी टीचर, फिर प्रेमी से बढ़ी नजदीकी

इसके बाद गुंजन ने ग्रेजुएशन, बीएड और बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी की। बीपीएससी TRE-02 परीक्षा में गुंजन  का चयन  मिडिल स्कूल की शिक्षिका के रूप में हुआ। उसकी पोस्टिंग वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड स्थित यूएमएस मोहनपुर धर्मपुर विद्यालय में हुई। प्रशिक्षण के दौरान गुंजन की नजदीकियां उसके कॉलेज मित्र प्रेम प्रकाश जायसवाल से बढ़ गईं, जिसे उसके साथ शिक्षक की नौकरी मिली थी। अमन का कहना है कि दोनों पहले से एक-दूसरे के संपर्क में थे और प्रशिक्षण के दौरान चोरी-छिपे मिलते थे। उन्होंने दावा किया कि सुपौल में रहने के दौरान बेटे ने उन्हें जानकारी दी थी कि “प्रेम प्रकाश अंकल” घर आते थे और कई दिनों तक रुकते थे।

पति को धोखा देकर प्रेमी के साथ रह रही थी पत्नी

अमन ने कहा कि जब उन्होंने इस संबंध का विरोध किया तो पत्नी ने उनके साथ रहने से इनकार कर दिया। उसने धोखा दिया और प्रेम प्रकाश के साथ दार्जिलिंग गई थी। अमन ने आरोप लगाया कि पिछले एक वर्ष से उनकी पत्नी उनसे अलग रह रही है और उन पर झूठे आरोप लगाकर केस भी दर्ज कराया है।

आपत्तिजन अवस्था में मिली पत्नी

अमन ने कहा पत्नी अलग रहती है और वहां प्रेम प्रकाश का आना-जाना होता है। 23 मई को जब वे पत्नी के यहां पहुंचे तो पत्नी और प्रेम प्रकाश को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इसके बाद उन्होंने बाहर से दरवाजा बंद कर डायल 112 पुलिस को सूचना दी। अमन के अनुसार, पुलिस के पहुंचने में देर हुई, जिसके बाद स्थानीय लोग और मकान मालिक मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया। अमन का दावा है कि उनके पास घटना से संबंधित वीडियो भी मौजूद है। 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments