भाजपा बृजमनगंज मंडल 11 अगस्त को “हर घर तिरंगा, हर घर राष्ट्रभक्ति” संकल्प के साथ एक भव्य तिरंगा यात्रा निकालेगा। इस यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को भाजपा कार्यालय बृजमनगंज में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने की। इसमें बृजमनगंज मंडल और नगर के सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह तिरंगा यात्रा केवल एक जुलूस नहीं, बल्कि देशभक्ति और एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से 11 अगस्त की सुबह आयोजित होने वाली इस यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया। सिंह ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने गांव और क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को इस यात्रा के बारे में जानकारी दें। उन्होंने अपील की कि हर घर से अधिक से अधिक लोग तिरंगा लेकर इस यात्रा में शामिल हों, ताकि यह संदेश पूरे क्षेत्र में प्रसारित हो सके। बैठक में तिरंगा यात्रा के मार्ग, समय और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। यात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न टीमों का भी गठन किया गया। बैठक का संचालन सभासद जय प्रकाश गोड़ ने किया। इस अवसर पर हरिश्चन्द सोनकर, उदय राज यादव, चंदू सिंह, राजू सिंह, नोहर सिंह, यश जायसवाल सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल के नेतृत्व में पूरी टीम इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हुई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया है। यात्रा में क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से भी बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज में 11 अगस्त को तिरंगा यात्रा:भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












