सिद्धार्थनगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) खेसरहा मंडल की मासिक बैठक रविवार, 7 जून 2026 को गृह सांगठनिक मंडल खेसरहा में संपन्न हुई। मंडल अध्यक्ष दिवाकर मिश्र ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विधायक जयप्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ मंडल प्रभारी विपिन सिंह, जिला उपाध्यक्ष विजयकांत चतुर्वेदी, डीसीएफ चेयरमैन अजय उपाध्याय, पूर्व जिला मंत्री एवं डायरेक्टर दिलीप चतुर्वेदी, भाजपा नेता राम कुमार कुंवर सहित मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक का संचालन प्रिंस पांडेय और संदीप ने किया। वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। विधायक जयप्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने जोर दिया कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। अन्य वक्ताओं ने भी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसेवा को प्राथमिकता देने पर बल दिया। बैठक के अंत में क्षेत्रीय समस्याओं, जनहित के मुद्दों और संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा खेसरहा मंडल की मासिक बैठक संपन्न:संगठनात्मक की गतिविधियों पर चर्चा हुई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












