Homeदेश (National)अमेरिका में सुरक्षित नहीं भारतीय? पिज्जा ऑर्डर किया फिर डिलीवरी बॉय को...

अमेरिका में सुरक्षित नहीं भारतीय? पिज्जा ऑर्डर किया फिर डिलीवरी बॉय को गोली मारी

अमेरिका में एक भारतीय युवा रहता था, जो एक बड़ी कंपनी में काम करता था। साथ ही वीकेंड पर एक पिज्जा कंपनी में पिज्जा डिलीवरी का काम भी करता था। उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृत युवक का नाम अंशुल कुंचा था, जो शनिवार को एक पिज्जा डिलीवरी करने गए थे। उसी दौरान पिज्जा ऑर्डर करने वाले शख्स ने उन पर गोली चला दी। गोली सीधे अंशुल कुंचा के सिर में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अंशुल के परिवार का दावा है कि यह हत्या जानबूझकर की गई है। उनका कहना है कि गोली चलाने के बाद आरोपी ने अंशुल का कोई सामान नहीं चुराया। इसी आधार पर परिवार का आरोप है कि यह हत्या सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दी गई थी।

अंशुल कुंचा की हत्या 6 जून को की गई। अंशुल का पार्थिव शरीर परिवार को अभी तक नहीं मिल पाया है। इसी वजह से उनकी बहन ने मांग की है कि उनके भाई के शव को जल्द से जल्द भारत भेजा जाए ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके। फिलहाल इस हत्याकांड के आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है और न ही किसी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि अंशुल का परिवार भारत के तेलंगाना में रहता है, जो उनकी मौत की खबर सुनकर सदमे में है।

यह भी पढ़ें: बिजली, पानी और गैस की कमी, बकरीद पर पाकिस्तान में जमकर रोए लोग

अंशुल के परिवार ने क्या कहा?

मीडिया से बात करते हुए मृतक अंशुल की बहन तान्वी ने कहा, ‘अंशुल बेहद अच्छा और खुशमिजाज व्यक्ति था। वह खुद अमेरिका नहीं जाना चाहता था, जबकि हमारी चाहत थी कि वह अमेरिका जाए। इसके बाद वह 4 साल पहले अमेरिका चला गया। मैं आप सबसे यही कहना चाहूंगी कि आप अपने बच्चों को अमेरिका न भेजें।’

अंशुल के परिवार ने बताया कि पहले भी कुछ चोरों ने उन्हें अपना शिकार बनाया था। उस दौरान उनकी सोने की चेन, फोन और रुपये चोरी कर लिए गए थे।

यह भी पढ़ें: बकरीद पर बाल-बाल बचा ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नाम वाला भैंसा, बांग्लादेश सरकार ने बचाया

भारतीय दूतावास ने जताया दुख

न्यूयॉर्क स्थित भारतीय दूतावास ने अपने एक्स अकाउंट पर इस घटना की पुष्टि की थी। साथ ही भारतीय दूतावास ने अंशुल के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

पोस्ट में लिखा गया है, ‘फिलाडेल्फिया में भारतीय नागरिक श्री अंशुल कुंचा की अचानक मृत्यु की खबर से हमें गहरा दुख पहुंचा है। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।’


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments