Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ऐठीही गौशाला का डिप्टी कमिश्नर ने किया निरीक्षण:कप्तानगंज ब्लॉक में 38 पशु...

ऐठीही गौशाला का डिप्टी कमिश्नर ने किया निरीक्षण:कप्तानगंज ब्लॉक में 38 पशु मौजूद मिले

#बस्ती_न्यूज

बस्ती डिप्टी कमिश्नर श्रीमती आशा देवी ने कप्तानगंज ब्लॉक के ऐठीही स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं, पशुओं की देखभाल और उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के समय गौशाला में कुल 38 गौवंश मौजूद पाए गए, जिनमें 6 मादा और 32 नर पशु शामिल थे। डिप्टी कमिश्नर ने पशुओं के लिए बोए गए हरे चारे का भी निरीक्षण किया और उनके खान-पान तथा रखरखाव की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने गौशाला में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की जांच की। साथ ही गौशाला की बाउंड्री, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। मौके पर सोलर लाइट की व्यवस्था न होने पर आवश्यक निर्देश दिए गए। डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को गौवंशों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने तथा शासन की मंशा के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments