सिसवा क्षेत्र के परसिया चौराहे पर स्थित नहर पुल के दोनों ओर क्षतिग्रस्त एप्रोच सड़क को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (पीआईयू) ने सिंचाई खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर पुल के दोनों तरफ एप्रोच सड़क का तत्काल समतलीकरण और पैच मरम्मत कराने का अनुरोध किया है। इसका मुख्य उद्देश्य संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अनुसार, सिसवा विकास खंड के ग्राम पंचायत कुईया निवासी समाजसेवी मोहम्मद रिजवान ने 20 जुलाई को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सिसवा-बलुआही धूस वाया बरवा कला मार्ग पर परसिया चौराहे के पास सिंचाई विभाग ने एक नहर पुल का निर्माण कराया है। शिकायत में यह भी कहा गया था कि पुल बनने के बाद दोनों ओर एप्रोच सड़क का उचित समतलीकरण नहीं किया गया। शुरुआत में केवल मिट्टी और ईंट डालकर छोड़ दिया गया था, जो वाहनों के लगातार आवागमन के कारण पूरी तरह उखड़ चुकी है। इस खराब स्थिति के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए लगातार दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए, पीआईयू के अधिशासी अभियंता ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि सड़क वर्तमान में अनुरक्षण अवधि में है। हालांकि, पुल का निर्माण सिंचाई विभाग द्वारा किया गया है। इसलिए, पुल के दोनों ओर क्षतिग्रस्त एप्रोच की मरम्मत और समतलीकरण कराना सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी है। पत्र में सिंचाई विभाग से आग्रह किया गया है कि पुल निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुए एप्रोच मार्ग का समतलीकरण और पैच मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाए। इससे आमजन को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी और दुर्घटनाओं की आशंका समाप्त होगी। साथ ही, विभागीय अवर अभियंता को भी सिंचाई विभाग से समन्वय स्थापित कर मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में नहर पुल एप्रोच क्षतिग्रस्त, मरम्मत के निर्देश:ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने सिंचाई विभाग को समतलीकरण के लिए लिखा पत्र
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












