Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)फर्जी स्टांप से जमीन गिरवी रखकर ठगी का आरोप:बस्ती में 5 लोगों...

फर्जी स्टांप से जमीन गिरवी रखकर ठगी का आरोप:बस्ती में 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज, एसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ केस

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र में फर्जी स्टांप और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए जमीन गिरवी रखकर ठगी करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार दोपहर यह कार्रवाई की गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कलवारी मुस्तहकम गांव निवासी राहुल कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि उनके बाबा लल्लन सिंह के निधन के बाद जुग्गू सोनकर ने दावा किया कि लल्लन सिंह ने एक लाख रुपये के बदले एक बीघा जमीन उसके पास गिरवी रखी थी। इसी आधार पर वह लंबे समय से जमीन पर खेती कर रहा है। स्टांप की जांच में सामने आईं गड़बड़ियां राहुल ने बताया कि जुग्गू पहले उनके परिवार का गल्लेदार था। उसके कहने पर उन्होंने 3 जून 2024 को जुग्गू की पत्नी किरन देवी के बैंक खाते में 50 हजार रुपये भी भेज दिए। जब जुग्गू ने बाकी 50 हजार रुपये मांगे तो राहुल ने गिरवीनामे का स्टांप देखने की मांग की। जांच में पता चला कि दस्तावेज पर लिखाई की तारीख 25 अप्रैल 2019 दर्ज है, जबकि स्टांप की खरीद 30 जून 2022 दिखाई गई है। राहुल का कहना है कि उनके बाबा लल्लन सिंह का निधन 16 जून 2022 को हो चुका था। ऐसे में दस्तावेज पर उनके हस्ताक्षर फर्जी प्रतीत होते हैं। गवाहों पर भी लगाए फर्जीवाड़े के आरोप शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मनजीत सोनकर, आसाराम सोनकर और हिराऊ सोनकर ने दस्तावेज पर गवाह के रूप में हस्ताक्षर किए और बाद में कथित तौर पर झूठी गवाही भी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने खेत खाली करने से इनकार करते हुए अभद्रता की और मारपीट की धमकी दी। पुलिस ने शुरू की जांच प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जुग्गू सोनकर समेत पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments