सावन के पवित्र महीने में देवाधिदेव महादेव की भक्ति का रंग चारों तरफ चढ़ने लगा है। इसी कड़ी में निचलौल विकास खंड के ग्राम सभा कैमी के निवासी शिवभक्त राहुल चौधरी ने बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए अपनी कठिन पदयात्रा की शुरुआत की। राहुल चौधरी आज जहदा चौराहे से देवघर के लिए पैदल रवाना हुए। इस दौरान जहदा चौराहे पर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का भारी जमावड़ा देखने को मिला। बड़ी संख्या में मौजूद क्षेत्र के लोगों ने राहुल चौधरी को ढोल-नगाड़ों, हर-हर महादेव और ‘बोल बम’ के जयकारों के साथ विदा किया तथा उनके इस धार्मिक संकल्प की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। रूट की जानकारी देते हुए शिवभक्त राहुल चौधरी ने बताया: “मेरी यह पदयात्रा जहदा चौराहे से शुरू होकर कटहरी, सिसवा बाज़ार, घुघली और कप्तानगंज होते हुए पडरौना तक पहुंचेगी। पडरौना से आगे बढ़ते हुए मैं सीधे बाबा धाम देवघर (झारखंड) के लिए प्रस्थान करूंगा।” सावन मास में बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए पैदल निकलने वाले राहुल चौधरी के इस समर्पण और अपार भक्ति भावना को देखकर पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया है। ग्रामीणों ने उनके सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना करते हुए उन्हें भावी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
शिवभक्त राहुल चौधरी ने देवघर के लिए पदयात्रा शुरू की:निचलौल में ग्रामीणों ने जहदा चौराहे से उत्साह के साथ किया विदा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












