संपतिहा-अड्डा मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को जोखिम भरा सफर करना पड़ रहा है। हल्की बारिश के बाद जलभराव के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। यह मार्ग संपतिहा क्षेत्र का एक प्रमुख बाजार और चौराहा है, जहाँ लगभग 50 दुकानें संचालित होती हैं। नइकोट, मुंडेहा, गजरही, गजरहा, अड्डा बाजार, भैंसिया, बेलभार और टेडी घाट जंगल सहित आठ गांवों के लिए सड़कें यहीं से निकलती हैं। इन गांवों के अधिकांश निवासी गोरखपुर, नौतनवा और अन्य गंतव्यों के लिए संपतिहा चौराहे से ही बस पकड़ते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण आए दिन वाहन फंस जाते हैं, जिससे राहगीरों को घंटों असुविधा का सामना करना पड़ता है। स्कूली बच्चों और मरीजों को इस मार्ग पर विशेष कठिनाई होती है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि वर्षों से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन संबंधित विभाग केवल आश्वासन देकर टालमटोल कर रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पीडब्ल्यूडी विभाग हर साल सड़क की मरम्मत और पैचवर्क के नाम पर लाखों रुपये खर्च करता है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति में कोई सुधार नहीं होता। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। देशदीपक पांडेय, बबलू पांडेय, रजत सिंह, अभिषेक सिंह, अनिल वर्मा, विशाल सिंह, राज सिंह, शिवपूजन यादव, राकेश मौर्य और रामसावर यादव सहित कई ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने सड़क की उच्चस्तरीय जांच और गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने पर विवश होंगे। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एडिशन सिंह ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क की स्थिति की जांच कराई जाएगी। जहाँ पैचवर्क की आवश्यकता होगी, वहाँ तत्काल मरम्मत की जाएगी और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवां के संपतिहा-अड्डा मार्ग गड्ढों से भरा:आठ गांवों और गोरखपुर यात्रियों का मुख्य रास्ता बदहाल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












