विकासखंड मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा जगदौर में नालियों के जाम होने से ग्रामीण गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाईकर्मी नियमित रूप से गांव आते तो हैं, लेकिन नालियों की उचित सफाई न होने के कारण स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, रामकेवाल गौड़ के घर से लेकर पुरन दास और दयानंद के घर तक की नाली पूरी तरह से जाम हो चुकी है। बरसात के दिनों में इस नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है, जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाई होती है। इसके साथ ही, आसपास दुर्गंध फैलने से लोगों का जीना दूभर हो गया है। ग्रामीण रिजवान उल्ला ने बताया कि सफाईकर्मियों द्वारा केवल खानापूर्ति की जाती है। नालियों के किनारों पर घास-फूस और झाड़ियां उग आई हैं, जिन्हें हटाने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द नालियों की व्यापक सफाई कराने, झाड़ियां हटवाने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनकी मांग है कि इस समस्या का समाधान किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके और बीमारियों के फैलने की आशंका को रोका जा सके। इस संबंध में पूछे जाने पर ऐडियो पंचायत कौशल किशोर ने बताया कि सफाईकर्मियों की कमी के कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
जगदौर में नाली जाम, सड़क पर बह रहा गंदा पानी:ग्रामीण परेशान, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा
RELATED ARTICLES












