#बस्ती_न्यूज
बस्ती के साउघाट स्थित ग्राम पंचायत पकरी परसा लाल शाही में भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अतुल यादव के पिता का आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्रा और साउघाट के ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उनके साथ खेजरा पंचायत सदस्य विद्यामणि सिंह भी मौजूद थे। सभी नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
भाजपा नेता अतुल यादव के पिता का निधन:जिलाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख ने पकरी परसा पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
RELATED ARTICLES












