HomeHealth & Fitnessबेटी से साथ मारपीट के आरोप में पति व देवर पर मुकदमा...

बेटी से साथ मारपीट के आरोप में पति व देवर पर मुकदमा दर्ज

गोसाईगंज लखनऊ गोसाईगंज क्षेत्र के नंदा खेड़ा मजरा भट्टी बरकत नगर निवासी दुखीलाल ने अपनी बेटी शालू के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए पति बलराम व देवर लवकुश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
दुखीलाल के अनुसार अनूप खेड़ा का रहने वाला उनका दामाद बलराम शराब पीकर अक्सर उनकी बेटी शालू को गालियां देता और मारता-पीटता है। आरोप है कि 20 अप्रैल की रात बलराम व उसके भाई लवकुश ने नशे में शालू को लात-घूसों और लाठी-डंडों से पीटा।
 
तथा गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की। मारपीट में शालू के सिर व शरीर में गंभीर चोटें आई है जिससे वह अस्पताल में भर्ती है।गोसाईगंज पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले को जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments