HomeHealth & Fitnessकलियुगी मां ने प्रेमी से बात करने में रोड़ा बने 3 साल...

कलियुगी मां ने प्रेमी से बात करने में रोड़ा बने 3 साल के मासूम की गला घोंटकर की हत्या

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बलदेव थाना क्षेत्र के गांव छौली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां ने अपने ही तीन साल के मासूम बेटे की सिर्फ इसलिए गला घोंटकर हत्या कर दी, क्योंकि फोन पर प्रेमी से बात करते समय बच्चा शोर मचाता था। घटना के एक महीने बाद पति की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित महिला (पत्नी) को हिरासत में ले लिया गया है।

मृतक मासूम के पिता कृष्ण मुरारी ने मंगलवार को बताया कि उनके एक पांच साल की बेटी है और तीन साल का बेटा माधव था। बीते माह 28 जून शाम को उनके पास पत्नी रुचि का फोन आया कि बेटा माधव काफी देर से सो रहा था। अब बार बार जगाने पर उठ नहीं रहा है। वह आनन-फानन घर पहुंचे और बेटे को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कृष्ण मुरारी व परिवार ने इसे सामान्य माैत समझा और किस्मत का फेर समझकर मासूम के शव की अंतिम क्रिया (दफना) कर दी।

कृष्ण मुरारी के मुताबिक, 21 जुलाई को रुचि किसी से फोन पर बात कर रही थी जिसमें उसने इस घटना का पूरा जिक्र किया। रुचि अपने प्रेमी को बता रही थी कि उसका बेटा माधव बार-बार रोता चिल्लाता था। गुस्से में आकर उसका गला दब गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। यह सारी बात कृष्ण मुरारी ने छुपकर सुन ली और पत्नी रुचि से पूछताछ शुरू कर दी। 

कड़ाई से पूछताछ करने पर पत्नी ने पति को बताया कि रोहित नाम के युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है और उसी से बात होती है। रोहित से बात करते समय बेटा बार बार रो रहा था। इससे गुस्से में आकर उसने बेटे का गला दब दिया। बेटे की हत्या को परिवार के सामने स्वीकार करने के बाद पति ने सोमवार की रात को पत्नी रुचि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।सीओ संजीव राय ने मंगलवार को बताया है कि महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments