#बस्ती_न्यूज
बस्ती में रुधौली थाना क्षेत्र में भाभी की शिकायत पर रिश्ते के देवर के खिलाफ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।रुधौली थाने में यह मुकदमा 27 जुलाई को शाम 4.47 बजे दर्ज किया गया। पीड़िता ने 27 जुलाई की सुबह लगभग 11 बजे अपनी तहरीर में बताया कि उसकी शादी रुधौली थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। वर्ष 2018 में उसके ससुर के भाई के बेटे, जो रिश्ते में उसका देवर लगता है, ने उसके नहाते समय चोरी-छिपे नग्न वीडियो बना लिया था। पीड़िता का आरोप है कि वीडियो बनाने के बाद आरोपी उसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा और अपनी बात मानने का दबाव बनाता रहा। 21 मार्च 2018 को पति की गैरमौजूदगी में आरोपी उसके कमरे में पहुंचा। उसने पति की हत्या कराने की धमकी देकर पीड़िता को डराया, जिसके भय से उसने उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। महिला का कहना है कि आरोपी लंबे समय तक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका मानसिक और शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महेंद्र चौधरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
देवर पर भाभी से रेप, ब्लैकमेल का आरोप:अश्लील वीडियो बनाकर पति की हत्या की धमकी दी; केस दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












