#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में एक दंपती से 1.90 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यह घटना टेलीग्राम के माध्यम से निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच देकर की गई। सोमवार को नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार को पुलिस ने मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, नगर बाजार थाना क्षेत्र निवासी सतीश जायसवाल (पुत्र कोशिल जायसवाल) ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों ने उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर पर टेलीग्राम के जरिए निवेश संबंधी लिंक भेजा था। आरोपियों ने उन्हें कम समय में अधिक लाभ का झांसा देकर अपने विश्वास में ले लिया। झांसे में आकर पीड़िता ने 5 जून से 7 जून 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1,90,000 रुपये स्थानांतरित कर दिए। यह राशि 10,000, 30,000, 50,000, 50,000, 20,000 और 30,000 रुपये की अलग-अलग किस्तों में भेजी गई थी। जब उन्हें निवेश पर कोई लाभ नहीं मिला और जमा धनराशि भी वापस नहीं हुई, तब दंपती को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। सतीश जायसवाल की तहरीर पर, नगर थाना पुलिस ने 27 जुलाई 2026 को अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। इसमें बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल लेनदेन के विवरण की पड़ताल की जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन तक पहुंचा जा सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में दंपती से 1.90 लाख की साइबर ठगी:टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर फंसाया, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












