Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सोनहा में घरेलू विवाद में युवक ने फांसी लगाई:परिजनों ने दरवाजा तोड़कर...

सोनहा में घरेलू विवाद में युवक ने फांसी लगाई:परिजनों ने दरवाजा तोड़कर बचाया, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाने का प्रयास किया। कुतुबपुर छपिया निवासी 28 वर्षीय राम भरत उर्फ छोटू ने अपने कमरे में खुद को बंद कर यह कदम उठाया। जानकारी के अनुसार, राम भरत ने शराब के नशे में लूंगी से छत की कुंडी में फांसी लगा ली थी। परिजनों को इसकी भनक लगते ही उन्होंने शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने तुरंत कमरे का दरवाजा तोड़कर राम भरत को नीचे उतारा। नीचे उतारने पर उसकी सांसें चल रही थीं। घटना की सूचना पीआरबी 112 और सोनहा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी बैवा भेजा। सीएचसी बैवा में डॉक्टरों ने राम भरत की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी सोनहा महेश सिंह ने बताया कि उसे पहले सीएचसी बैवा सिद्धार्थ नगर भेजा गया जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments