Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में 108, 102 एंबुलेंस सेवा में फर्जीवाड़ा:कागजों में मरीज, हकीकत में...

बस्ती में 108, 102 एंबुलेंस सेवा में फर्जीवाड़ा:कागजों में मरीज, हकीकत में इंतजार; डीएम से जांच की मांग

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में आपातकालीन 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं के संचालन में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं और फर्जीवाड़े का गंभीर मामला सामने आया है। हरैया तहसील के मदही निवासी सुशील पांडेय ने जिलाधिकारी बस्ती को ज्ञापन सौंपकर एंबुलेंस प्रदाता कंपनी पर सरकारी धन के गबन का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। शिकायतकर्ता सुशील पांडेय का आरोप है कि एंबुलेंस प्रदाता कंपनी अपना दैनिक लक्ष्य पूरा करने के लिए कागजों में फर्जी मरीज, फर्जी कॉल और गलत पहचान विवरण दर्ज कर रही है। इससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। पांडेय ने बताया कि एक ओर कागजों में एंबुलेंस का संचालन दिखाकर फर्जी मामले दर्ज किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वास्तविक आपात स्थिति या सड़क हादसों में घायलों को घंटों एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ता है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि पिछले 5-6 महीनों के डीवीआर (डिजिटल वॉयस रिकॉर्डिंग) और पीसीआर (पेशेंट कॉल रिकॉर्ड) की गहन जांच की जाए। साथ ही, एंबुलेंस रिकॉर्ड का अस्पतालों के आधिकारिक एडमिशन रजिस्टर से मिलान कराया जाए। सुशील पांडेय ने यह भी मांग की है कि जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और प्रदाता कंपनी पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी बस्ती ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि डीवीआर/पीसीआर और अस्पताल रजिस्टरों का मिलान कर निष्पक्ष जांच की जाएगी और गड़बड़ी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments