Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बारिश के बाद भी मिठौरा ब्लॉक परिसर में जलभराव:जरूरी कार्यों के लिए...

बारिश के बाद भी मिठौरा ब्लॉक परिसर में जलभराव:जरूरी कार्यों के लिए पहुंचे ग्रामीण परेशान


मिठौरा विकासखंड परिसर में मंगलवार को हुई बारिश के बाद भी जलभराव की समस्या बनी हुई है। मौसम साफ होने के बावजूद, बीआरसी भवन के सामने पानी जमा होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आधार कार्ड, परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने वाले लोग जलभराव के कारण अंदर नहीं जा पा रहे हैं। कई ग्रामीण परिसर के बाहर खड़े होकर रास्ता तलाशते दिखे, जबकि कुछ लोग पानी से होकर ही भवन तक पहुंचने को मजबूर हुए। ब्लॉक परिसर के उत्तरी हिस्से में लगे आरओ वाटर प्लांट तक पहुंचने का रास्ता भी पानी से घिरा रहा, जिससे लोगों को पेयजल लेने में भी कठिनाई हुई। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आए मोहम्मरम और आधार कार्ड के लिए पहुंची रेशमा तथा राजेंद्र साहनी ने बताया कि उन्हें पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इस स्थिति से आमजन में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि जब स्वयं ब्लॉक परिसर में ऐसी व्यवस्था है, तो गांवों में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कर परिसर को जलभराव से मुक्त कराने की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी राहुल सागर ने बताया कि लगातार हुई बारिश के कारण परिसर में पानी भर गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मौसम साफ होने के बाद कुछ समय में पानी स्वतः निकल जाएगा। साथ ही, जलनिकासी की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments