#बस्ती_न्यूज
बस्ती में नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया चौराहे के पास सोमवार को एक युवक को कार सवार अज्ञात बदमाशों ने अगवा कर पीटा और उसकी बाइक छीन ली। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज किया है। पैकोलिया थाना क्षेत्र के ग्राम चोरखरी निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी पल्सर बाइक से जा रहे थे। फुटहिया स्थित मारुति एजेंसी के सामने बिना नंबर प्लेट वाली स्विफ्ट कार में सवार लोगों ने उनकी बाइक जबरन रोक ली। दिनेश के अनुसार, बदमाशों ने उन्हें कार से करीब 200 मीटर तक घसीटा और फिर मारपीट की। इसके बाद आरोपी उनकी बाइक की चाभी छीनकर बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जाते समय बदमाशों ने 10 मिनट में बाइक वापस करने की बात कही थी, लेकिन वे नहीं लौटे। दिनेश ने घटना की सूचना डॉयल 112 पर भी दी थी और बताया कि मारपीट में उन्हें चोटें आई हैं।थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
युवक को कार से अगवा कर पीटा, बाइक छीनी:बस्ती के फुटहिया चौराहे पर हुई वारदात, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












