#बस्ती_न्यूज
बस्ती के फुटहिया में रविवार शाम 5 बजे मां शांति सेवा संस्थान की ओर से कांवड़ महोत्सव का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू हुए महोत्सव में भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं में उत्साह भर दिया। उनके मंच पर पहुंचते ही पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। भक्ति गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल कल्पना पटवारी ने भगवान शिव और भक्ति पर आधारित भोजपुरी गीत प्रस्तुत किए। उनके लोकप्रिय गीत ‘गणेश के पापा हमसे ई भांग पिसाई ना’ पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। इसके बाद ‘एक से नाच कांवरिया, शिव के नगरिया बन के पुजरिया रे’ जैसे गीतों ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया। गीतों की धुन पर श्रद्धालु और कांवड़िए झूमते नजर आए। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु कांवड़ महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए भी इंतजाम किए गए। कार्यक्रम के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। पवन सिंह की प्रस्तुति का इंतजार महोत्सव के अगले चरण में भोजपुरी स्टार पवन सिंह प्रस्तुति देंगे। उनकी प्रस्तुति को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। कल्पना पटवारी के कार्यक्रम के बाद पवन सिंह को सुनने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार करते नजर आए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कांवड़ महोत्सव में कल्पना पटवारी ने बांधा समां:भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु, पवन सिंह का लोगों को बेसब्री से इंतजार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












