HomeHealth & Fitnessयूपी में नौ आईपीएस अफसरों के तबादले, सात जिलों के कप्तान बदले

यूपी में नौ आईपीएस अफसरों के तबादले, सात जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ। डीजीपी मुख्यालय ने बृहस्पतिवार देर रात सात जिलों के पुलिस कप्तानों समेत नौ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में मेरठ, झांसी, सुल्तानपुर, गोंडा, बिजनौर, संभल और बलरामपुर के पुलिस कप्तान बदले गए हैं।

गोंडा के एसपी विनीत जायसवाल को सुल्तानपुर का नया एसपी बनाया गया है। सुल्तानपुर में तैनात चारू निगम को यूपी-112 भेजा गया है।मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उनकी जगह झांसी के एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ का नया एसएसपी बनाया गया है।बिजनौर के एसपी अभिषेक को गोंडा का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। वहीं बलरामपुर के एसपी विकास कुमार को झांसी का एसएसपी नियुक्त किया गया है। संभल के एसपी केके बिश्नोई को बिजनौर का नया एसपी बनाया गया है।

बाराबंकी में एएसपी के पद पर तैनात विकास चन्द्र त्रिपाठी को आईपीएस बनने के बाद संभल का एसपी बनाया गया है। इसी तरह हरदोई में एएसपी रहे मार्तण्ड प्रकाश सिंह को आईपीएस बनने के बाद बलरामपुर का एसपी नियुक्त किया गया है।

डीजीपी मुख्यालय की ओर से किए गए इस तबादले के बाद सात जिलों की पुलिस कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी। अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने से संबंधित जिलों में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को और प्रभावी बनाने की उम्मीद है।

21aug12

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular