श्रावस्ती जनपद के नासिरगंज कस्बे स्थित हुसैनिया इमामबाड़े में 6 मोहर्रम की मजलिस अकीदत और एहतराम के साथ आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में अज़ादारों ने शिरकत कर कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। मजलिस को संबोधित करते हुए ज़ाकिर ने इमाम हुसैन और उनके साथियों की कुर्बानियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कर्बला के संदेश को बयान करते हुए कहा कि इमाम हुसैन ने सत्य, न्याय और इंसानियत की रक्षा के लिए अपने और अपने परिवार की कुर्बानी दी, जिसकी मिसाल आज भी दुनिया में दी जाती है। मजलिस के दौरान अज़ादारों ने गम का इज़हार किया और कर्बला के शहीदों को याद किया। इसके बाद नौहाख्वानी और मातम का सिलसिला भी चला, जिससे पूरे कार्यक्रम में गमगीन माहौल बना रहा। मोहर्रम के अवसर पर नासिरगंज में लगातार मजलिसों और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें बड़ी संख्या में अज़ादार शामिल होकर अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं।
श्रावस्ती के नासिरगंज में 6 मोहर्रम की मजलिस आयोजित:अज़ादारों ने किया पुरसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












